9Apr
Hip Fracture से राहत – 94 वर्षीय मरीज की सफल Modular Hemiarthroplasty सर्जरी
तारीख: 10 फरवरी 2025
सर्जन: Dr. Dinesh Thakur
एनेस्थेटिस्ट: Dr. Rajinder Prasad
मरीज: 94 yr female
94वर्षीय बुज़ुर्ग मरीज को घर में फिसलने के कारण अचानक तेज दर्द और चलने में असमर्थता हुई। जांच में पाया गया कि उन्हें हिप फ्रैक्चर हो गया है। इस उम्र में हड्डियों का कमजोर होना आम बात है, लेकिन सही इलाज ही राहत की कुंजी है।
Aastha Hospital में उन्हें तुरंत भर्ती कर लिया गया और विशेषज्ञ Dr Dinesh Thakur द्वारा Modular Hemiarthroplasty सर्जरी की सलाह दी गई। यह प्रक्रिया हिप फ्रैक्चर के लिए सुरक्षित और प्रभावी तकनीक मानी जाती है, जिसमें डैमेज जॉइंट को कृत्रिम इम्प्लांट से बदला जाता है।
सर्जरी के दौरान Dr parshad की एनेस्थीसिया टीम ने पूरी प्रक्रिया को सुचारू और सुरक्षित रूप से संचालित किया।
सर्जरी पूरी तरह सफल रही। मरीज ने धीरे–धीरे चलना शुरू किया और आज वे बिना किसी सहारे के अपने दैनिक कार्य कर पा रहे हैं।
Aastha Hospital एक बार फिर वरिष्ठ नागरिकों के लिए बना उम्मीद का नाम – जहां हर कदम पर मिलती है भरोसेमंद चिकित्सा सेवा।
